{"_id":"604665d38ebc3ecfdd54228f","slug":"girl-dies-in-truck-accident-two-bike-riders-injured-jaunpur-news-vns578848220","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बालिका की मौत, बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बालिका की मौत, बाइक सवार दो घायल
विज्ञापन
मां पार कर गई सड़क, बच्ची को ट्रक ने कुचला
खेतासराय और गुलजारगंज बाजार के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेतासराय/मछलीशहर। खेतासराय कस्बे में सोमवार को सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई जबकि सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार के पास रविवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी मछलीशहर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत बालिका के शव पको कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेतासराय कस्बे के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी नियाज अहमद उर्फ बब्बल की पुत्री हेरा खातून 8 अपनी मां के साथ कहीं जा रही थी। घर के सामने मां सड़क पार कर गई जबकि हेरा सड़क पर ही थी तभी जौनपुर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। घायलावस्था में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान हेरा की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। हेरा नियाज अहमद की दो पुत्रियों में से छोटी थी। उसकी बड़ी बहन दोआ 12 वर्ष की है। मृत बालिका के पड़ोस में आज शादी थी। आजमगढ़ से खेतासराय में रियाज अहमद खां के यहां बरात आई थी । शादी का माहौल गमगीन हो गया ।उ धर मीरगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रमेश कुमारअपने गांव के ही अमन के साथ बाइक से रविवार की देर शाम जौनपुर से घर लौट रहे थे। गुलजारगंज बाजार के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के धक्के से दोनों बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।