फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl died reached home after getting injection in jaunpur

जौनपुर: इंजेक्शन लगवाने के बाद घर पहुंची युवती की गई जान, परिजनों का हंगामा, माता-पिता की पहले हो चुकी है मौत

Mon, 04 Oct 2021 06:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 Oct 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Girl died reached home after getting injection in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Injection

जौनपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी स्थित एक निजी चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद घर पहुंची युवती की रविवार की रात मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक के घर और क्लीनिक पर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि काफी देर तक हंगामे के बाद वे शांत हो गए।

विज्ञापन


शकरमंडी पुलिस चौकी के पीछे रहने वाली सीमा(18) पुत्री स्व. सुरेश कुमार पास के ही एक चिकित्सक के यहां रविवार की शाम सर्दी-बुखार की दवा लेने गई थी। आरोप है कि चिकित्सक ने उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे घर लौटने के बाद रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे परिजनों ने मोहल्लावासियों के साथ चिकित्सक के घर व क्लीनिक का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच चिकित्सक ने घर का चैनल गेट बंद कर पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर भंडारी और शकरमंडी पुलिस चौकी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। हंगामा करने वालों का आरोप था कि सीमा की तबीयत खराब थी, लेकिन उसे अधिक समस्या नहीं थी। अस्पताल में इंजेक्शन देने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। हालांकि उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीमा के माता-पिता दोनों की पहले ही मौत हो चुकी है।

इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों ने लिखकर दिया कि उन्हें शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना है। वह पहले से ही बीमार थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। यदि वे कोई तहरीर देंगे तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed