{"_id":"5edd0e568ebc3e9027451928","slug":"girl-child-killed-in-road-accident-five-injured-jaunpur-news-vns528894944","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालिका की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बालिका की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
02- जलालपुर क्षेत्र के रेहटी हाईवे पर ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई इनोवा कार।
- फोटो : JAUNPUR
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में एक बालिका की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कबेली गांव निवासी राजकुमार गौतम अपनी पुत्री सपना (13) को बाइक पर बैठाकर कोल्हुआ महराजगंज जा रहे थे।
बदलापुर कस्बे के इंदिरा चौक से महराजगंज रोड पर भलुआही गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सपना की मौके पर मौत हो गई। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उधर, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में शनिवार को मुंबई से घर आया चिक्कू विश्वकर्मा (22) पुत्र संतोष क्वारंटीन में रहने की बजाए रविवार की सुबह बाइक लेकर गांव में घूमने निकल गया। तेज रफ्तार बाइक गांव के ही रामजग यादव के मकान में घुस गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल चिक्कू को लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर सीएचसी रेहटी के पास ट्रक व इनोवा कार में आमने-सामने की टक्कर से कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुल्तानपुर जिले के पारसपट्टी निवासी राजकुमार गुप्ता (40), रामराज तिवारी (50), जगदीश शर्मा (45) व टिंकू चौरसिया (30) शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया।