फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl called from home found unconscious after calling lover

प्रेमी के बुलाने पर घर से भागी युवती मिली बेहोश

Fri, 24 Apr 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Girl called from home found unconscious after calling lover
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार में शुक्रवार की दोपहर एक युवती बेहोशी हालत में मिली। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। होश में आने के बाद प्रेमी के बुलाने पर युवती ने घर से भागने की बात सामने आई। पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसके प्रेमी ने मोबाइल से फोन कर घर से भाग चलने के लिए जमुहर बाजार में बुलाया था। युवती भी स्कूल बैग में कपड़े लेकर घर से निकल गई। वह किसी तरह गुरुवार देर शाम तय स्थान पर पहुंच गई और युवक का इंतजार करने लगी। काफी अंधेरा होने के बाद भी उसका प्रेमी नहीं आया। युवती पैदल ही जमुहर बाजार पहुंच गई।
विज्ञापन

दिन भर भूखे प्यासे होने की वजह से बाजार में अचानक उसे गश्ती आ गई और वह गिरकर बेहोश हो गई। इसी दौरान किसी ने अज्ञात युवती के बेहोश होने की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सीएचसी मछलीशहर पहुंचाया, जहां उसका उपचार हुआ। सीओ अवधेश शुक्ला व कोतवाल पंकज पांडेय भी सीएचसी पहुंच युवती हाल जाना। इसके बाद युवती को महिला उपनिरीक्षक सरिता यादव के साथ घर भेजवाया। महिला अधिकारी ने युवती को उसके घर ले जाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed