फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girjashankar was murdered on a minor issue

मामूली बात पर कर दी थी गिरजाशंकर की हत्या

Mon, 21 Feb 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Girjashankar was murdered on a minor issue
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव बाजार से महज 500 मीटर दूर शुक्रवार की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पूछताछ में यह बात सामने आई कि मामूली बात पर तैश में आकर दोनों ने मिलकर उसका सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक द्वारा शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के पचपटिया निवासी गिरजा शंकर सिंह (31) की अपनी साली के शादी में शामिल होने के लिए त्रिलोचन महादेव मंदिर आया था। जहां से शादी संपन्न होने पर वह बाइक से वापस घर लौटा था। त्रिलोचन महादेव बाजार से 500 मीटर दूर शराब के एक ठेके के पास उसकी दो लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। शुरू में पुलिस को लगा कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ है। जांच में पता चला कि घटना को शराब की ठेके के बगल अंडा और नमकीन बेचने वाले जितेंद्र गौतम पुत्र दुखरन गौतम निवासी ओइना जलालपुर और उसके साथी सुजीत कुमार प्रजापति पुत्र दिलीप प्रजापति निवासी बिक्रमपाली थाना बिहटा जिला पटना, जो ओइना जलालपुर में रहता है ने अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक दिन पहले ही मृतक के भाई भवानी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि रविवार को गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों हत्यारोपी कहीं भागने की फिराक में हैं और वह त्रिलोचन नहर पुलिया पर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछने पर आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वह रात में करीब 10 बजे दुकान बंदकर बाइक से घर जाने के लिए निकला। उसके साथ सुजीत कुमार प्रजापति भी था। वे सड़क पर जैसे ही पहुंचे, सामने से बाइक से आ रहे गिरजा शंकर सिंह उनसे टकरा गया। इसे लेकर उससे गाली-गलौज हो गई। इसी दौरान पास में पड़े ईंट को उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद दोनों ने पकड़े जाने की डर से मिलकर उसकी ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने इनकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, दो एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed