फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girder installation on the flyover begins today; traffic movement to remain suspended.

Jaunpur News: फ्लाई ओवर पर आज से चढ़ेगा गर्डर, आवागमन रहेगा बंद

Sun, 21 Jun 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Girder installation on the flyover begins today; traffic movement to remain suspended.
बदलापुर। बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 23 सी भलुआहीं पर 38 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर का कार्य नवंबर में पूरा हो जाएगा। रविवार से निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर गर्डर चढ़ाने का काम शुरू होगा। वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। शनिवार को विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने निर्माणाधीन फ्लाई ओवर कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सेतु राज्य निगम ने बताया कि जुलाई तक काम पूरा हो जाएगा। रेलवे के अधिकारी ने भी बताया कि अगस्त-सितंबर माह तक रेल विभाग का भी कार्य पूरा हो जाएगा। विधायक ने कहा कि नवंबर तक उक्त फ्लाई ओवर से आवागमन शुरू हो जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कार्य शीघ्र पूरा हो जाय इसलिए रविवार से यहां वाहनों का आवागमन पूर्णतया ठप रहेगा। वाहन विठुआ कला, हंकारपुर अथवा उसरा बाजार या कलिंजरा तेजी बाजार होते हुए महराजगंज, प्रयागराज तथा इन्हीं मार्गों से शाहगंज आवागमन करेंगे। ताकि निर्माण में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता का तेज गति से काम करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed