फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ghazipur's observer resigns on allegations of irregularities in selection

Jaunpur News: चयन में अनियमितता के आरोप में गाजीपुर के आब्जर्वर ने दिया त्यागपत्र

Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur's observer resigns on allegations of irregularities in selection
जौनपुर/करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय में बास्केट बाॅल टीम के चयन को लेकर खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है। खिलाड़ियों का आरोप है कि टीम के चयन में अनियमितता बरती गई है। शुक्रवार को कुछ छात्रों ने हो हल्ला भी मचाया। टीम के चयन को लेकर उठे सवाल के बाद गाजीपुर के खेल आब्जर्वर ने त्यागपत्र दे दिया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेल सचिव टीडी कालेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर आख्या मांगा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 16 दिसंबर से पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में कुल 24 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम का 13 दिसंबर को गठन किया गया था। चयन टीम में वाराणसी के बास्केटबाॅल कोच डाॅ. विभोर भृगवंशी और गाजीपुर के खेल शिक्षक एवं आब्जर्वर सुजीत कुमार शामिल थे। टीम के चयन के दौरान ही वहां मौजूद खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि टीम के चयन में धांधली की जा रही है। जो खिलाड़ी पात्र नहीं हैं उनका भी चयन टीम में कर लिया गया है, जबकि जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें चयन से बाहर कर दिया गया। सवाल उठे तो गाजीपुर के खेल शिक्षक डा. सुजीत कुमार ने आब्जर्वर पद से कुलपति को त्यागपत्र सौंप दिया।
विज्ञापन


टीडी काॅलेज के दो खिलाड़ियों के चयन को लेकर दूसरे खिलाड़ियों ने सवाल उठाया है। उनका आरोप है कि दो खिलाड़ी टीडी कॉलेज के नहीं है। टीडी काॅलेज के प्राचार्य को पत्र जारी कर दोनों खिलाड़ियों का विवरण मांगा गया है। यदि दोनों खिलाड़ी टीडी कालेज के नियमित छात्र नहीं होंगे तो उनका चयन निरस्त किया जाएगा।- डाॅ. ओम प्रकाश सिंह, सचिव खेलकूद परिषद पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के मामले में उनको जानकारी हुई है। एक आख्या मांगी गई है, जिसके लिए महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉक्टर शेखर सिंह से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। इसके बाद विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।- आलोक सिंह, प्राचार्य, टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed