फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ghazipur dominated in weightlifting

भारोत्तोलन में गाजीपुर का रहा दबदबा

Wed, 22 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur dominated in weightlifting
राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय भारोत्तोलन (पुरुष) एवं शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें स्नैच क्लीन एंड जर्क मिलाकर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह कालेज के अरविंद ने 150 किलो भार उठा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 61 किलो भार वर्ग में स्वामी सहजानन्द गाजीपुर के विशाल कुमार 190 किलो भार उठा कर प्रथम रहे। 67 किलो भार वर्ग में संत लखन दास गाजीपुर के हसीन गुप्ता 241 किलो भार उठा कर प्रथम रहे। 73 किलो भार वर्ग में स्वामी सहजानन्द गाजीपुर के नीतीश ने 274 किलो भार उठा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 81 किलो भार वर्ग शंकर, 89 किलो भार वर्ग में संजय नें 245 किलो भार उठा कर रिकार्ड दर्ज किया। 89 किलो में शिवम दुबे सिंगरामऊ दूसरे स्थान पर रहे। शारिरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में मनोज यादव ने प्रथम, 60 किलो भार वर्ग में विशांत ने प्रथम रहे। रेफरी की भूमिका अरविंद शर्मा, संजय राय, अमित शैनी, एखलाख अहमद खॉ रहे। प्रबंधक कुंवर जय सिंह व प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed