फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ghat renovated at a cost of 2.75 crore has turned into a vehicle parking area; 8 toilets are locked.

Jaunpur News: 2.75 करोड़ से संवरा घाट बन गया वाहन पार्किंग, 8 शौचालयों पर ताले

Sat, 18 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ghat renovated at a cost of 2.75 crore has turned into a vehicle parking area; 8 toilets are locked.
गोमती घाट के शौचालय में लगा ताला। संवाद
जौनपुर। शहर की पहचान मानी जाने वाली गोमती नदी के किनारे सद्भावना पुल और शाही पुल के बीच दोनों तटों पर विकसित सुंदर घाटों में से एक घाट बदहाल व्यवस्था का शिकार हो गया है। 2 करोड़ 75 लाख 11 हजार रुपये से विकसित इस घाट पर मूलभूत सुविधाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को की गई पड़ताल में हकीकत सामने आई। आठ शौचालय बनकर तैयार हैं, लेकिन सभी पर ताले लटके हैं। एक पुरुष और चार महिला शौचालयों का निर्माण अभी अंतिम चरण में है। विश्राम स्थल पर गंदगी और कूड़ा-कचरा फैला है, जबकि घाट परिसर चार पहिया वाहनों की पार्किंग का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन

हनुमान घाट की ओर बढ़ने पर दुर्गंध के कारण लोगों का ठहरना भी मुश्किल हो रहा था। घाट परिसर में चार पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक हाईमास्ट पर पक्षियों का घोंसला मिला, जो नियमित रखरखाव के अभाव की ओर संकेत करता है। इसके विपरीत सामने स्थित घाट पर बेहतर साफ-सफाई और रखरखाव के कारण लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
घाट पर मौजूद लोगों का कहना था कि करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त घाट तो बना दिया गया, लेकिन उसके रखरखाव की जिम्मेदारी निभाई नहीं जा रही है।

उनका कहना है कि यदि बंद शौचालयों को चालू कराया जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, दुर्गंध की समस्या दूर हो और पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित की जाए, तो यह घाट जौनपुर के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed