{"_id":"5fc3eef38ebc3e9bcf5c7f95","slug":"ghat-and-chowkia-dham-will-be-decorated-with-lamps-on-dev-diwali-jaunpur-news-vns5608405168","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर दीपों से सजाएंगे घाट और चौकिया धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर दीपों से सजाएंगे घाट और चौकिया धाम
विज्ञापन
शीतला धाम चौकिया में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर तैयारी करते लोग।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर 30 नवंबर को शहर में भी भव्य आयोजन होगा। काशी के गंगा घाटों की तर्ज पर जौनपुर में आदिगंगा के तटों को भी दीपों से जगमग करने की तैयारी है। विभिन्न घाटों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। शाही पुल से सद्भावना पुल तक झालर से सजावट की जा रही है। पूर्णिमा की चांदनी में झालर और दीपों की रोशनी से जगमगाते घाट अलौकिक नजारा पेश करेंगे। उधर, चौकिया स्थित मां शीतला धाम के पोखरे पर भी 51 हजार दीप जलाने की तैयारी है।
देव दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा पर सुबह जहां घाटों पर स्नान के लिए लोग उमड़ेंगे तो शाम को दीपों की सजावट होगी। कुछ वर्षों से जौनपुर का देव दीपावली महोत्सव लगातार वृहद रुप लेता जा रहा है। गोपी घाट, विसर्जन घाट, सूरज घाट पर विविध कार्यक्रम होंगे। नगर पालिका की ओर से घाटों की साफ-सफाई के अलावा झालरों की सजावट कराई गई है। शाही पुल और सद्भावना पुल पर लगे सभी लाइट की भी मरम्मत करा दी गई है, जिससे झालर और दीपों के साथ उनकी रोशनी भी कार्यक्रम में और भव्यता लाए। संकट मोचन संगठन की ओर से रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। वहीं स्वच्छ गोमती अभियान की ओर से गोपी घाट पर गोमती आरती के बाद शहीदों के सम्मान में भी दीया जलाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देव दीपावली महोत्सव को कोरोना वारियर्स और शहीदों के सम्मान के रुप में भी मनाया जाएगा। शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम स्थित सरोवर पर आलौकिक छटा बिखेरने के लिए तैयार है। शीतला माता मंदिर परिसर की सफाई कराने के साथ पानी भरवा दिया गया है। मां शीतला कार्य समिति के संयोजन में होने वाले देव दीपावली महोत्सव के आयोजक अमित गुप्ता ने मंदिर परिसर कों रंग बिरंगे झालरों व 51 हजार दीपों से सुसज्जित करने की तैयारी है। मां शीतला कार्य समिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने बताया कि सरोवर के किनारे सीढ़ियों और मंदिर परिसर में दीप जलाए जाएंगे। प्रतापगढ़ के कलाकार भक्तिमय झांकी प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए तालाब किनारे मंच बनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि डीएम दिनेश सिंह और एसपी राजकरन नय्यर होंगे।
गुरुनानक का 551वां प्रकाश पर्व
जौनपुर। नगर के रास मंडल स्थित गुरुद्वारे में गुरुनानक देव का 551वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) की ओर से शाही पुल के बगल गोपी घाट पर रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी गाइड लाइन के तहत किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके मद्देनजर शाहीपुर को भव्य तरीके से झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा का यह है महत्व
जौनपुर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था। रोहिणी नक्षत्र की वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर संध्या के समय भगवान विष्णु का पहला अवतार मत्स्यावतार हुआ था। इस दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान करने से दस यज्ञों का पुण्य मिलता है। मान्यता है कि इस दिन संध्या काल में दीपदान करने से पुनर्जन्म का कष्ट नहीं होता।