फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Getting into a fight with a constable proved costly for two youths and they were arrested

Jaunpur News: सिपाही से उलझना दो युवकों को पड़ा महंगा, हुए गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Getting into a fight with a constable proved costly for two youths and they were arrested
केराकत। थाना क्षेत्र के मरी माता मोड़ पर सोमवार को सिपाही से हुई कहासुनी दो युवकों पर भारी पड़ गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि नरहन निवासी जगदीश व अखिलेश बाइक से खुज्जी मोड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में मरी माता मोड़ के पास केराकत थाने के एक पुलिसकर्मी की कार से उनकी बाइक से हल्की टक्कर लग गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंचने लगी। मामला बिगड़ते देख पुलिसकर्मी ने थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया। मौके पर पुलिस पहुंचने पर दोनों युवक काबू में आए। उन्होंने बताया कि दोनों को शांति भंग में जेल भेज दिया गया। दोनों युवक मनबढ़ थे और सिपाही से अनायास ही उलझ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed