फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Get Kashi Vishwanath's prasad from speed post sitting at home on Mahashivratri

महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से मगाएं काशी विश्वनाथ का प्रसाद

Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Get Kashi Vishwanath's prasad from speed post sitting at home on Mahashivratri
जौनपुर। महाशिवरात्रि पर इस बार घर बैठे काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी का प्रसाद डाक के जरिए दूरदराज तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। महाशिवरात्रि में भी देश भर से शिव भक्तों की इच्छा यहां दर्शन करने और फिर प्रसाद लेकर अपनी को तृप्त करने की होती है। इस बार डाक विभाग के माध्यम से स्पीड पोस्ट के जरिए काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद भक्त प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ़की निगरानी में यह व्यवस्था की गई है। कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए एक एग्रीमेंट के तहत नए स्वरूप में काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रुपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर वाराणसी (पूर्वी) मंडल 221001 के नाम भेजना होगा।
विज्ञापन

अब तक लगभग 1500 लोगों को प्रसाद भेजा जा चुका है। प्रसाद में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिगिं की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल होंगे। डाकघर जौनपुर मंडल के अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed