फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Geo tagging done in schools to board exams...

बोर्ड परीक्षा को विद्यालयों में कराई गई जिओ टैगिंग ...

Sun, 30 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Geo tagging done in schools to board exams...
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में विभाग जुटा है। परिषद की ओर से मांगी गई सूचनाएं भेज दी गई हैं। विद्यालयों की जिओ टैगिंग कर सूची शिक्षा परिषद को सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले साल कुल 230 केंद्र बनाए गए थे। उम्मीद है कि इस साल भी उन्हीं केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों पर कई विद्यालयों ने आपत्ति भी जताई थी। सत्र 2022-2023 की परीक्षा में एक लाख 71 हजार 612 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में कुल 90 हजार 190 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 45 हजार 536 छात्र और 44 हजार 654 छात्राएं हैं। इंटर में कुल 81 हजार 422 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 40 हजार 980 छात्र व 40 हजार 442 छात्राएं हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल छात्रों का रिजल्ट घोषित हो चुका है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने परीक्षार्थी पास हुए हैं, इसका डाटा अपडेट नहीं हो पाया है। डाटा अपडेट होने के बाद परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो सूचनाएं शिक्षा प रिषद की ओर से मांगी गई थी, भेज दी गई हैं। - नरेंद्र देव, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed