फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gaza smuggling business was going on under police protection, two suspended

पुलिस के संरक्षण में चल रहा था गाजा तस्करी का धंधा, दो निलंबित

Wed, 22 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gaza smuggling business was going on under police protection, two suspended
जौनपुर। शहर में पुलिस के संरक्षण में गांजा तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है।। सोमवार को 64.50 किलो गांजा के साथ एक तस्कर की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि यह धंधा पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने लाइनबाजार थाने में तैनात एक दरोगा और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। छानबीन में पता चला है कि गांजा तस्करों का नेटवर्क ग्रामीण इलाकों में भी फैला है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को शहर के उमरपुर मोहल्ले में स्थित एक मकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था। मौके से पुलिस ने इलेक्ट्रानिक बाट माप मशीन और 23794 रुपये नकदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्कर बिहार से गांजा लाकर यहां सप्लाई करते थे। पुलिस ने मौके से पकड़े गए पिंटू कुमार सिंह को पकड़ा गया, जो बिहार के बक्सर जिले के भदवर का रहने वाला है। उससे पूछताछ में सामने आया कि लाइनबाजार थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार और मुख्य आरक्षी रामकृपाल सिंह के संरक्षण में गांजे की तस्करी का धंधा चल रहा था। एसपी अशोक कुमार ने दोनों को निलंबित कर दिया। इस मामले में पुलिस को बिहार के ही बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरतहां निवासी सुधीर सिंह व इसी गांव के मंधीर सिंह की तलाश है। एसपी अशोक कुमार का कहना है कि गांजा तस्करी के मामले में लाइनबाजार थान के उप निरीक्षक संजय कुमार और हेड कांस्टेबल रामकृपाल सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed