फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gayatri family took out Kalash Yatra

Jaunpur News: गायत्री परिवार ने निकाली कलश यात्रा

Wed, 22 Mar 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gayatri family took out Kalash Yatra
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ से मंगलवार को प्रज्ञा पुराण कथा के लिए गायत्री परिवार ने भव्य कलश यात्रा निकाली। पूरे नगर में भ्रमण करने के उपरांत पुन: निकाले गए स्थान पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। नगर के विभिन्न स्थानों पर छतों से पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। पीतांबर परिदृश्य में निकाली गई कलश यात्रा अद्भुत छटा बिखेर रही थीं। मां गायत्री के गीतों तथा मत्रोंच्चार से पूरा कस्बा भकित्मय हो गया। ध्वनि प्रसार यंत्रों से गुरूदेव देवर्षि श्री राम शर्मा के जीवन उपयोगी तथा परोपकारी संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। बच्चों ने अपने हाथों में सद्ज्ञान से संबंधित स्लोगन लिखे तख्तियां को लेकर चल रहे थे। पीत वस्त्र धारी महिलाएं कलशों को सिर पर रख कर हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, नारियों जागो आपने को पहचानों जैसे प्रेरक उद्दघोष करती हुई यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब जी की देखरेख में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed