फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gave triple talaq to wife for not giving five lakh in dowry

Jaunpur News: दहेज में पांच लाख न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Sat, 08 Jun 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife for not giving five lakh in dowry
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ तीन तलाक और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि ससुरालवालों द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला जमीन सिपाह निवासी जहरा बानो ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। उसने आरोप लगाया कि मुस्लिम रीति रिवाज से उसका विवाह 30 मार्च 2019 में तौफीक अनवर पुत्र स्वर्गीय डॉ. फकरुल हसन निवासी भादी चुंगी आदमी मेडिकल आजमगढ़ रोड के साथ हुई थी। शादी में पिता द्वारा अपने हैसियत के मुताबिक उपहार स्वरूप होंडा साइन बाइक, बेड, सोफा, फ्रिज, अलमारी आदि सामान दिया गया था। इतना सब कुछ मिलने के बाद भी ससुराल के लोग खुश नहीं हुए और शादी के समय से ही दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। किसी तरह से उसकी विदाई हुई। ससुराल पहुंचने पर पति तौफीक अनवर, सास सलमा, ननद द्वारा नकदी रुपये की मांग को लेकर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया करते थे। इस बात को विवाहिता ने अपनी मायके वालों से बताया कि उसके ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मारा पीटा करते हैं। हद तो तब हो गई जब उसकी ननद ने उसके पेट में पल रहे गर्भ को जबरदस्ती दवा पिलाकर खराब कर दिया। इसके बाद उसको मायके पहुंचा दिया। 11 माह बाद जब 2024 में विवाहिता के पति और सास मायके आए फिर दहेज में पांच लाख की रकम मांगी। जिसे देने से मायके वालों ने इनकार किया तो पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि सास और ननद के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed