{"_id":"654fd54b82f3f7bc8d08e964","slug":"garbage-is-not-being-collected-from-door-to-door-garbage-is-visible-everywhere-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-8100-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डोर टू डोर नहीं उठ रहा कूड़ा, हर तरफ दिख रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डोर टू डोर नहीं उठ रहा कूड़ा, हर तरफ दिख रहा कचरा
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ों का उठान न होने से लोगों को समस्या हो रही है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सफाई कर्मियों के जरिए ठेला लगाकर कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है, लेकिन वह भी रोजाना नहीं हो पा रहा है। मोहल्लों में एक जगहों पर कूडों को डंप किया जा रहा है, जिससे दुर्गंध उठ रही है। नपा प्रशासन की तरफ से पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किया जा रहा है। हालांकि नगर में सफाई कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है फिर भी सुधार नहीं हो रहा है।
नगर पालिका परिषद जौनपुर में 39 वार्ड हैं, यहां तीन लाख से अधिक की आबादी है। जून से कियाना सल्यूसन प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी की संस्था को नगर में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई। जून से लेकर सितंबर तक कंपनी ने धीरे-धीरे शुरुआत करते हुए कुल 20 से 22 वार्डों में कूड़े का उठान शुरू किया। इसमें कंपनी को वाहन नगर पालिका को उपलब्ध कराना था और कर्मचारी व तेल का खर्च कंपनी को वहन करना होगा। इसमें नगर पालिका की तरफ से कुल 27 गाड़ियां लगाईं गईं थीं, जिसमें कुल 54 कर्मचारी काम कर रहे थे।
इन वार्डों में हो रहा था कूड़ों का उठान:-
नगर के उमरपुर, तारापुर, नईगंज, मियांपुर, रामनगर, हुसेनाबाद, रौजा अर्जन, ढालगर टोला, ओलंदगंज, नखास, जहांगीराबाद आदि वार्ड है।
कंपनी वसूली नहीं कर पा रही है तो उसको भुगतान कैसे किया जाए। वह भुगतान को लेकर कोर्ट चली गई और काम बंद कर दिया है। ऐसे में वह अपने सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई करा रहे हैं। दीपावली होने के कारण कूड़ा अधिक निकल रहा है।
विज्ञापन
पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।