फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Garbage disposal plant ready, inauguration due to lack of electrical connection

कूड़ा निस्तारण केंद्र चालू होने में एनओसी बना हुआ है बाधक

Sun, 24 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant ready, inauguration due to lack of electrical connection
जिला महिला अस्पताल में बने एल टू कोविड अस्पताल के वार्ड में भर्ती कोरोना के मरीज। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कुल्हनामऊ में तैयार कूड़ा निस्तारण संयंत्र को चालू करने में फिर बाधा आ गई है। आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 10 जनवरी को संयंत्र का निरीक्षण किया था। इसे जेनरेटर के सहारे चालू करा कर टेस्टिंग कराई गई थी और 23 जनवरी तक इसे चालू कराने का निर्देश दिया था। लेकिन विद्युत निगम ने अभी तक संयंत्र को बिजली का कनेक्शन नहीं दिया है। ट्रांसफार्मर, पोल, तार लगाकर छोड़ दिया गया है। कनेक्शन नहीं मिलने से संयंत्र का उद्घाटन नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर की आबादी सवा तीन लाख है। प्रतिदिन शहर से 97 टन कचरा निकलता है। इसके निस्तारण की व्यवस्था न होने से कूड़ा आबादी के बीच खाली स्थानों, प्लाटों में फेंका जाता है। कई मोहल्लों में कूड़ा बिखरा रहता है। नगर पालिका की ओर से भी कूड़ा उठाने में सुस्ती बरती जाती है। लिहाजा सात से 15 दिनों तक कूड़ा नहीं उठता। कूड़ा निस्तारण के लिए वर्ष 2007 में कुल्हनामऊ में कूड़ा निस्तारण संयंत्र का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। इस प्लांट के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 20 लाख 39 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपी गई। जब प्लांट का निर्माण शुरू हुआ तो भूमि विवाद के चलते कार्य रुक गया था। विवाद हल होने पर वर्ष 2013 में फिर से प्लांट का काम शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद प्लांट का काम पूरा कर लिया गया है। बीते 10 जनवरी को आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने निरीक्षण के बाद प्लांट को इसी माह 22-23 जनवरी तक चालू करने के निर्देश दिया था। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने की हिदायत भी दी थी। मंत्री के निर्देशों के बाद यह उम्मीद थी कि इस बार गणतंत्र दिवस पर शहर को कूड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी, लेकिन अब विद्युत निगम ने इसमें रोड़ा अटका दिया है। संयंत्र को 325 केवी का कनेक्शन देने के लिए विद्युत निगम को दिसंबर के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। ट्रांसफार्मर, पोल और तार लगा भी दिया गया, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं हो पाया है। इसके चलते तय समय पर प्लांट शुरू नहीं हो सका। प्लांट शुरू होने में अभी 10 दिन और इंतजार करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन...
एनओसी के लिए बिजली सुरक्षा आयोग को डेढ़ माह पहले आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक एनओसी नहीं मिल पाई है। बिजली कनेक्शन के लिए रुपये जमा कर दिए गए हैं। पोल व तार सहित ट्रांसफार्मर लग चुका है। बिजली कनेक्शन होते ही प्लांट का संचालन शुुरू कर दिया जाएगा। - आकाश यादव, जेई, सी एंड डी एस।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्लांट में तार-पोल, ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। विद्युत सुरक्षा विभाग को एनओसी देनी है। इसके लिए प्रक्रिया आनलाइन है। आफलाइन आवेदन के कारण एनओसी नहीं मिल सकी। शीघ्र ही आनलाइन आवेदन कराकर एनओसी दिला दी जाएगी। इसके बाद कनेक्शन भी कर दिया जाएगा। -बीके गुप्ता, एक्सईएन प्रथम व नोडल अधिकारी विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed