फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ganpati Bappa is seated in the pandals, Ganeshotsav is celebrated in cities and rural areas

Jaunpur News: पंडालों में विराजे गणपति बप्पा, शहर और ग्रामीण इलाकों में गणेशोत्सव की धूम

Thu, 28 Aug 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa is seated in the pandals, Ganeshotsav is celebrated in cities and rural areas
हनुमान मंदिर ओलंदगंज में गणप​ति बप्पा की स्थापित की गई ढाई फीट ऊंची प्रतिमा।  - फोटो : संवाद
जौनपुर। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को पड़ालों में गणपति बप्पा जगह-जगह सजे पूजा पंडालों में विराजमान किया गया। पहले दिन की शुरुआत पूजा गणपति बप्पा की पूजा कर की गई। इससे शहर और इलाकों में गणेशोत्सव की धूम रही। श्रद्धालु गणपति की आराधना में डूब गए। श्रद्धालुओं ने भोग के रूप में मोदक, केला, सेव, बतासा व लाची दाना चढ़ाए।
विज्ञापन

जिले का सबसे बड़ा पूजा पंडाल मंगलम गणपति पूजा समिति रुहट्टा का है। यह नौ दिन के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। प्रतिमा करीब 18 फीट की है। समिति के अध्यक्ष बंटी अग्रहरि ने बताया कि करीब 14 साल से समिति गणेश प्रतिमा स्थापित कर रही है। गणपति को प्रसाद के रूप में मोदक, केला, सेव, बताशा व लाजी दाना का भोग लगाया गया। रुहट्टा स्थित सहकारी कॉलोनी के बाहर पंडाल में करीब 10 फीट ऊंची गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इनके दोनों तरफ रिद्धि-सिद्धि की भी छोटी-छोटी प्रतिमाएं हैं। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ओलंदगंज में ढाई फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा रिद्धि-सिद्धि के साथ बनाई गई है। यहां पहली बार प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां प्रसाद के रूप में मोदक व केले का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

महराजगंज क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद सिंह की तरफ से छह फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। प्रतिमा स्थापित होने के बाद मुख्य यजमान पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने पुरोहित पं. अखिलेश चंद्र मिश्रा से से पूजन कराकर प्राण प्रतिष्ठा कराई। आरती के बाद प्रसाद में मोदक, चरणामृत, लाची दाना, पंचमेवा आदि का भोग लगाकर विरितत किया गया। यहां सात दिन तक लगातार पूजन किया जाएगा। जागरण व भंडारे का भी आयोजन होता है। तेजीबाजार क्षेत्र में तारकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भव्य सजावट के साथ नवयुवकों की तरफ से करीब चार फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां लगातार पांच साल से पंडाल में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। बाजार निवासी नितेश जायसवाल ने अपने आवास पर करीब तीन फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। मड़ियाहूं क्षेत्र के सदरगंज हनुमान मंदिर परिसर में युवा शक्ति गणेश पूजा समिति की तरफ से आठ साल से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। आयोजक चंद्रेश निगम ने बताया कि पूजा के दौरान हर दिन भगवान गणेश को अलग-अलग भोग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed