फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gangrep woman , the police report written

महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Fri, 10 Jul 2015 12:21 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gangrep woman , the police report written
बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सोमवार की रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला की हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे सर सुंदर लाल चिकित्सालय, बीएचयू रेफर कर
विज्ञापन


दिया। महिला के ससुर का आरोप है कि वह इस मामले की शिकायत लेकर तीन बार थाने पहुंचे तो मगर पुलिस ने उन्हें अपशब्द कहके भगा दिया।
बक्शा क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय महिला सोमवार की रात खेत की तरफ गई थी। वहां उसे पड़ोस के ही एक युवक ने जब अकेले देखा तो अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया।
विज्ञापन


सभी उसे दबोच कर जबरन सूनसान स्थान पर ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर, जब खून से लथपथ महिला घर पहुंची तो घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने हल्के के सिपाहियों को फोन कर बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। परिवार वाले महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा गए, वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने एक इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। इस बीच मंगलवार को महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो परिवार वाले उसे लेकर फिर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सकों उसे बीएचयू रेफर


 कर दिया। गंभीर हालत में महिला को परिवार वालों ने बीएचयू में भर्ती कराया है। महिला के ससुर का कहना है कि वह फरियाद लेकर दो दिन में तीन बार थाने गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर, उन्हें ही डांटकर भगा दिया।

 एक सिपाही ने तो यहां तक कहा कि मारपीट करके आते हो और दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाते हो। प्रभारी एसओ का भी यही कहना है कि मामला मारपीट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed