फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gang rape with woman, case registered

महिला के साथ गैंगरेप, केस दर्ज

Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with woman, case registered
महिला के साथ गैंगरेप, केस दर्ज
विज्ञापन

खेत की तरफ अकेले गई थीं महिला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात खेत से लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ गांव के ही दो युवकों ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई तो परिजन ओरहन देने आरोपी के घर पहुंचे। वहां दोनों परिवारों में विवाद हो गया। उसके बाद इस मामले में केस दर्ज कराया गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।

गांव निवासी 29 वर्षीय महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। महिला रविवार की रात शौच के लिए घर से कुछ दूर खेत में गई थी, जहां से लौटते वक्त घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसे बगल में सुनसान स्थान पर खींच कर ले गए और धमकी देकर दोनों ने बारी बारी से दुराचार किया। आरोपी व पीड़ित महिला के परिवार में पुरानी अदावत चल रही है। घटना की खबर परिजनों को लगी तो रात में ही परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवस्तव, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित धीरज पुत्र ईश नारायण व उसके साथी पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed