फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gang involved in cheating name of marriage busted two arrested

UP: विवाह के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; जौनपुर पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Fri, 18 Apr 2025 12:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 12:50 AM IST
सार

इस मामले में भुक्तभोगी ने सरायख्वाजा पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि लड़की के परिजनों ने खुद को गरीब बताया था। इस बात पर हम लोगों ने उन्हें 80 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वे कहीं भाग गए।

विज्ञापन
Gang involved in cheating name of marriage busted two arrested
पुलिस की गिरफ्त में दोनों महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: जौनपुर के सरायख्वाजा पुलिस ने फर्जी विवाह कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एटा जिले के देहात थाना के नगला इमालिया गांव के राजकुमार ने तहरीर दी कि 14 फरवरी को एक महिला ने उसे फोन कर के विवाह योग्य युवती की जानकारी दी। महिला ने कहा कि फोन पर युवती की तस्वीर और बायोडेटा भेज दिया है। 
विज्ञापन


विवाह से संबंधित अन्य कार्यक्रम जनपद में आने के बाद कराया जाएगा। इसके बाद राजकुमार अपने परिवार के साथ 16 फरवरी को सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के मेहरावां गांव स्थित मंदिर पर पहुंचे। विवाह करवाने वालों ने बताया की कन्या पक्ष बहुत गरीब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े गहने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके बाद लड़के पक्ष ने बातों में आकर करीब 80 हजार रुपये दे दिए। लड़की पक्ष ने खरीदारी का हवाला दिया और भाग गए। शाम करीब 5 बजे तक इंतजार के बाद राजकुमार अपने परिवार के साथ चला गया। 

ये है पूरा मामला

आरोप है कि राजकुमार ने लड़की पक्ष से बातचीत करने के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की पक्ष जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित ने गुरुवार को सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम कामिनी (30) पत्नी अमरजीत निवासी मोहमदाबादा थाना खेतासराय, संगीता देवी (40) पत्नी राजेन्द्र उर्फ राजेश निवासी अतरडीहा थाना सरायख्वाजा बताया। इस दौरान पता चला कि इस गैंग में विवाह कराने का काम चार लोग करते है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed