फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ganesh Darbar will be set up at 105 locations, the festivities will begin on the 14th

Jaunpur News: 105 स्थानों पर सजेगा गणेश दरबार, 14 से शुरू होगा उत्सव

Sat, 12 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Darbar will be set up at 105 locations, the festivities will begin on the 14th
आतिशबाजी करते हुए गणेश जी की प्रतिमा को लेकर जाते युवक। संवाद
गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों के साथ जिले में गणेश उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। बाजारों में गणेश प्रतिमाओं, पूजा सामग्री और सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। पंडालों को बांस-बल्ली, कपड़े, थर्माकोल और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने का काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन के अनुसार जिलेभर में 105 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उत्सव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। पंडालवार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है। श्री गणपति पूजा महासमिति की ओर से 80 स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की तैयारी है। महासमिति के अध्यक्ष दीपक जावा ने बताया कि 14 सितंबर को विभिन्न पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। 19 सितंबर को शहर कोतवाली में कंट्रोल रूम का उद्घाटन होगा। 20 सितंबर को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य पूजा समितियां भी गणेश उत्सव मनाती हैं। कुछ समितियां नौवें तो कुछ 11वें दिन प्रतिमाओं का विसर्जन करती हैं। शुक्रवार को श्रीगणेश बाल पूजा समिति गुलरघाट के सदस्य अंश गुप्ता, अमन गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, राजीव कन्नौजिया और कृष्णा जायसवाल आदि आतिशबाजी करते हुए गणेश प्रतिमा लेकर पहुंचे। इसके बाद प्रतिमा को पंडाल में स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

बाजार में सजी गणेश प्रतिमाओं की दुकानें: मड़ियाहूं। गणेश उत्सव को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 14 से 24 सितंबर तक चलने वाले उत्सव के लिए पूजा समितियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कई स्थानों पर बांस-बल्ली से पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है। थर्माकोल, कपड़े और रंग-बिरंगी लाइटिंग से इन्हें सजाने की तैयारी चल रही है। दुकानदार आर्यन और कन्हैया ने बताया कि इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमाओं की मांग अधिक है।

आतिशबाजी करते हुए गणेश जी की प्रतिमा को लेकर जाते युवक। संवाद

आतिशबाजी करते हुए गणेश जी की प्रतिमा को लेकर जाते युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed