फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gale - rain broke the back of the farmers

आंधी-बारिश ने तोड़ दी किसानों की कमर

Mon, 13 Apr 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gale - rain broke the back of the farmers
तेज हवा के साथ बरसात ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। तीन बार की आंधी-बारिश के बाद रही-सही कसर को सोमवार को प्रकृति के कोप ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन


तेज बारिश से खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गई और काटकर छोड़ी गई फसलों के दाने झड़ गए। खलिहानों में रखी गई फसलों पर भी बारिश आफत बनी। माना जा रहा है कि जमीन पर गिरे दाने फूल कर अंकुरित हो जाएंगे।

सोमवार को जिले के मौसम ने फिर मिजाज बदला। मौसम विभाग की चेतावनी के कारण किसान फसलों को समेटने में पहले से ही जुट गए थे, लेकिन समय कम होने के नाते हालात से समझौता करना पड़ा। इससे भारी मात्रा में काटकर
विज्ञापन


 खेत में छोड़ी गई गेहूं जहां भींगकर खराब हो गई, वहीं खलिहानों में रखे बोझ तेज हवा के साथ उड़ने लगे। दिन रात पसीना बहाकर अनाज पैदा करने वाले किसानों का कलेजा यह नजारा देख बैठ गया। दोपहर बाद आसमान में धमके
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल शाम चार बजे के आसपास मेहरबान हो गए। साथ में तेज हवा के झोंके आंधी की शक्ल में किसानों पर बिजली गिरा रहे थे। फसल को बचाने के लिए किसान खेतों में इधर-उधर भागते रहे,  तकरीबन एक घंटे की बरसात ने बचे-कुचे

 अरमानों पर भी पानी फेर दिया। किसानों की पीड़ा यह है कि अब साल भर की अनाज की जरूरत कैसे पूरी होगी। महाराजगंज ब्लाक के कोल गांव के किसान यदुवंश तिवारी, लालजीत सिंह, राम अभिलाष तिवारी आदि किसानों ने

बताया कि उनकी समूची फसल तेज हवा के चलते पहले ही खेत में गिरकर नष्ट हो गई थी। रही-सही कसर इस बारिश ने पूरी कर दी। चरियाहीं गांव निवासी रामयश यादव, लालता प्रसाद, तीरथ यादव आदि ने कहा कि फसल बर्बाद होने से


 वर्ष भर के भोजन की व्यवस्था की चिंता में उनकी रातों की नींद उड़ गई है। गद्दोपुर के पिंटू पांडेय की फसल पिछली बरसात में खेत में गिरने से सड़ गई। जिनकी फसल थोड़ी-बहुत बची थी, वे आनन-फानन उसे समेटने में लगे थे। किसानों का कहना है कि अब उनके सामने भूखों मरने की नौबत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed