फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Furore over Rs bank denied

रुपये न मिलने पर बैंक पर हंगामा

Tue, 22 Nov 2016 01:08 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 22 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Furore over Rs bank denied
वाजिदपुर तिराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में लगी लाइन।
नए नोटों की कमी की दौर से गुजर रहे बैंकों में भीड़ कम नहीं हो रही। नोट बंदी के आदेश के 13वें दिन सोमवार को भी लोग सुबह पांच बजे से ही आकर लाइन में लग गए। कई बैंकों में कैश ही नहीं पहुंचा जिससे दोपहर तर लाइन में खड़े होकर इंतजारके बाद लोग खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन


महराजगंज, बक्शा, नौपेड़वा, खुटहन, शाहगंज आदि इलाकों में बैंक पर जमा भीड़ ने हंगामा किया।  कई स्थानों पर लाइन में लगी भीड़ और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। बैंकों में जिस हिसाब से भीड़ आ रही है उसके मुताबिक कैश नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


रविवार की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो यूबीआई की शाखा नौपेड़वा में सुबह छह बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे।   सुबह नौ बजे तक बैंक से लेकर हाईवे के किनारे तक लंबी लाइन लग गई थी। बैंक खुलने के काफी देर बाद भी जब लोग आगे नहीं बढ़ रहे थे तो इसे लेकर लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। बाहर लाइन में खड़े होकर धूल फांक रहे लोगों का ख्याल उन्हें नहीं है। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनसे भी कहा सुनी हुई। हालां कि मामला शांत हो गया।


  काशी गोमती संयुत  ग्रामीण बैंक की शाखा महराजगंज में भी इसी बात को लेकर बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोगों ने हो हल्ला किया। खुटहन, शाहगंद में भी पुलिस से झड़प की खबर है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अरबीआई को रोज पत्र लिकर कैश की डिमांड की जा रही लेकिन कैश ही नहीं मिल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed