{"_id":"604667ed8ebc3edb551f9bcd","slug":"furious-sweepers-surrounded-the-development-of-the-encircled-vikas-bhavan-jaunpur-news-vns578849967","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले से उग्र सफाई कर्मचारियों ने घेरा विकास भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले से उग्र सफाई कर्मचारियों ने घेरा विकास भवन
विज्ञापन

- डीपीआरओ कार्यालय लेकर गेट तक बैठ कर दिया धरना
- मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। तबादले से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सोमवार को विकास भवन का घेराव किया। हाथों में झाड़ू लेकर सफाई कर्मचारी डीपीआरओ कार्यालय से विकास भवन के गेट तक वह बैठे रहे। मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं होती तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। एसडीएम अनुराग ने मौके पर पहुंचकर मंगलवार को डीएम व सीडीओ से वार्ता कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों लॉटरी सिस्टम से सफाई कर्मचारियों की हुई तैनाती त्रुटिपूर्ण है। तबादले की जानकारी एक बार भी हम लोगों को नहीं दी गई। महिला, दिव्यांग, एकल कर्मचारियों का भी स्थानांतरण दूरदराज के गांवों में कर दिया गया है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में जगह रिक्त है। दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक एसीपी नहीं लगाई गई है। उन्होंने जोरदार ढंग से नारे लगाते हुए मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डा.फूलचंद कन्नौजिया, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघके अध्यक्ष संयज कुमार चौधरी, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघके अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, शशिकला यादव, रीता गौतम, गीता देवी, अनिता यादव, बिंदू, रामलाल पाल, शिव कुमार यादव, सरताज सिंह, हीरालाल भारती आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।