फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Funds released for construction of 43 health and wellness centers in the first phase

Jaunpur News: पहले चरण में 43 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के निर्माण के लिए धन जारी

Thu, 15 Dec 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Funds released for construction of 43 health and wellness centers in the first phase
पहले चरण में प्रस्तावित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में से 43 के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 55 लाख रुपये जारी कर दिया है। हेल्थ वेलनेस सेंटरों के निर्माण की जिम्मेदारी संभालने वाली कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को धन भेज दिया गया है। प्राथमिकता के आधार पर इन सेंटरों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्र में करीब दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले चरण में 265 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने का प्रस्ताव था। जिसमें से 222 का निर्माण पूरा हो चुका है। धन की कमी के कारण 43 सेंटरों का निर्माण पूरा नहीं हो सका था। एक पखवारे पहले स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण कार्य के लिए 55 लाख रुपये जारी कर दिया है। जिन सेंटरों पर सीएचओ ( कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) की तैनाती नहीं हो सकी है उनपर सीएचओ की तैनाती के लिए विभाग तैयारी कर रहा है। पहले से बनकर तैयार 222 केंद्रों में से 13 पर अभी सीएचओ की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राजीव यादव का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य इकाई का निर्माण कार्य तेजी से चल रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पांच हजार की आबादी के बीच बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ब्लाकों में बनेंगे ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 2022-23 में जिले के चार ब्लाकों में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए केराकत, मड़ियाहूं और सुईथाकला और खुटहन ब्लाक में सर्वे भी हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के जेई जयराम सोनकर ने बताया कि बीते दिनों सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने केराकत ब्लाक का निरीक्षण किया था। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए के धन भी स्वीकृत हो चुका है। इन सेंटरों का निर्माण कार्य भी कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed