फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   From today onwards, there will be no sitting at the cottage

आज से खुलेंगी चायखाने पर बैठकी नहीं होगी

Tue, 16 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
From today onwards, there will be no sitting at the cottage
जौनपुर। जिला प्रशासन ने चाय की दुकानों को खोलने की भी हरी झंडी दे दी है। बुधवार से जिले में सभी चाय की दुकानें खुल सकेंगी लेकिन वहां बैठकर चाय पीना-पिलाना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी दुकान पर बेंच-स्टूल नहीं रखा जाएगा। ग्राहक एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े होकर फिजिकल डिस्टेंसिंग को बरकार रखते हुए चाय पी सकेंगे। प्रशासन ने ओलंदगंज में व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू करने से इंकार कर दिया है। इसके लिए दुकानदारों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

24 मार्च को लॉक डाउन लागू होने के बाद से चाय की दुकानें बंद चल रही हैं। अनलॉक में भी इन्हें खोलने की छूट नहीं मिली थी। व्यापारी संगठन लगातार छोटी पूंजी वाले चाय के दुकानदारों की परेशानियों का हवाला देते हुए उनकी दुकानें खोलने की मांग करते रहे हैं। मंगलवार को डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले में चाय की दुकानें भी खोली जा सकेंगी, लेकिन दुकानदारों को सामाजिक व शारीरिक दूरी के मानक का कड़ाई से पालन करना होगा। कोई भी दुकानदार दुकान पर ग्राहकों को बैठाने के लिए बेंच-स्टूल या कुुर्सी नहीं रखेगा। ग्राहक सिर्फ खड़े होकर ही वहां चाय पी सकेंगे। उनके बीच भी आपस में एक मीटर की दूरी अनिवार्य होगी। बिना मास्क वाले ग्राहक को चाय देने की सख्त मनाही है। उन्होंने दुकानदारों को हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रखने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि दुकानों का औचक निरीक्षण भी कराया जाएगा। अगर नियमों का पालन होता नहीं मिला तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि ओलंदगंज हॉट स्पॉट एरिया में 21 दिन तक कोई गतिविधि शुरू नहीं की जा सकती। अगर 21 दिन तक इस क्षेत्र में कोरोना का कोई नया केस नहीं आता तो इसे भी अन्य क्षेत्रों की तरह सामान्य करते हुए सभी गतिविधियां आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed