फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Friends dressed in Rajasthani colors on Hartalika Teej

Jaunpur News: हरतालिका तीज पर राजस्थानी रंग में सजीं सखियां

Sun, 23 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Friends dressed in Rajasthani colors on Hartalika Teej
हरतालिका तीज उत्सव में प्रस्तुति देती महिलाएं। आयोजक
सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से नगर के एक लॉन में बृहस्पतिवार रात हरतालिका तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजस्थानी परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांधा।
विज्ञापन

भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुंगराबादशाहपुर की पूर्व विधायक सुषमा पटेल, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता और स्थायी लोक अदालत जौनपुर की सदस्य रजनी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

भगवान गणेश और शिव को समर्पित समूह व एकल नृत्य में शीला राय, तूलिका श्रीवास्तव, दीपा साहू, पिंकी जायसवाल, दिव्या साहू, अंजू जायसवाल, चेतना साहू, मीनू बरनवाल, संचिता बैंकर, रूपम शुक्ला, विभा साहू, उमा गुप्ता, मीना गुप्ता, संतोष गुप्ता और डॉ. रेनू मौर्य ने प्रस्तुतियां दीं। पहेली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने वर्षभर संस्था की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए सखियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए दिव्या साहू को ‘बेस्ट सखी अवार्ड’ प्रदान किया गया। महासचिव अर्चना सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सारिका सोनी, मनीषा सिंह, नीतू सिंह, स्वर्णिमा जायसवाल, सुजाता जायसवाल, आरती सिंह, सरिता निगम, शकुंतला मौर्य, शशि मिश्रा, रजनी साहू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed