{"_id":"5f0b4d8c8ebc3e635b3e97ef","slug":"freight-train-derailed-varanasi-pratapgarh-route-disrupted-jaunpur-news-vns535450010","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी मालगाड़ी, वाराणसी-प्रतापगढ़ रुट बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी मालगाड़ी, वाराणसी-प्रतापगढ़ रुट बाधित
विज्ञापन
मीरगंज। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रुट पर जंघई-नीभापुर रेलवे स्टेशन के बीच फटक नंबर 59 सी के पास रविवार की देर शाम डीएमटी मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बोगी को पटरी से हटाकर रुट खाली कराने में जुटे रहे। देरा रात तक ट्रैक पर परिचालन बहाल नहीं हो पाया था।
ट्रैक पर गिट्टी गिराने वाली 15 बोगी की डीएमटी मालगाड़ी शाम पांच बजे मुंगराबादशाहपुर स्टेशन से रवाना हुई। नीभापुर के आगे जंघई की तरफ बढ़ी तभी 59 सी रेलवे फाटक के पास पीछे से तीसरी बोगी पटरी से उतर गई। गार्ड और ड्राइवर ने इसकी सूचना मुंगराबादशाहपुर और जंघई स्टेशन अधीक्षक को दिया। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पीडब्लूआई जीसी मिश्रा, आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह, एसएससी विजय सिंह, मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन अधीक्षक राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। अयोध्या से क्रेन मंगाया गया है। मालगाड़ी के पटरी पर उतरने से वाराणसी-प्रतापगढ़ रुट बाधित हो गया। मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। क्रेन मंगाकर बोगी को ट्रैक से हटाने की कोशिश की जा रही है। लॉक डाउन के बाद से फिलहाल इस रूट पर कोई यात्री ट्रेन नहीं है। मालगाड़ी ही इससे गुजारी जा रही है, जिसका परिचालन रात में प्रभावित रहेगा।