फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Freedom fighters, families of martyrs, talents of the district will be honored

Jaunpur News: स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों के परिजन,जनपद की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

Mon, 03 Mar 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighters, families of martyrs, talents of the district will be honored
जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव की अध्यक्षता में शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक हुई। इसमें जौनपुर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। महोत्सव में श्रम विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं डीएफओ और उद्यान अधिकारी द्वारा नव विवाहित जोड़ो को सहजन के पौधे का वितरण किया जाएगा। एलडीएम द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रचार-प्रसार का स्टॉल, खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे। जौनपुर महोत्सव 10, 11 व 12 मार्च 2025 को शाही किला में आयोजित होना प्रस्तावित है। मंत्री ने निर्देशित किया कि जौनपुर महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों व जनपद की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाए। अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई व साफ-सफाई कराए। पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि जिन सड़कों की स्वीकृति हो गई है उन सड़कों को ठीक करा दिया जाए, महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाए। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों द्वारा भी प्रतिभाग कराया जाएगा। महोत्सव में सामूहिक विवाह कराये जाने के संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा मंत्री को आश्वस्त कराया कि सभी विभागों के समन्वय से जौनपुर महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से कराया जायेगा। बैठक में नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष बीजेपी पुष्पराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed