{"_id":"67f02622890b242be209ef1f","slug":"fraud-of-rs-483-lakh-in-the-name-of-getting-land-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-132210-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 4.83 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 4.83 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली थाना क्षेत्र के ददरा दिनारपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर 4.83 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
रोहित पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि लाइन बाजार निवासी विनोद जायसवाल मड़ियाहूं शक्ति माई मंदिर के बगल में दोना-पत्तल बेचने का कारोबार करते थे। आते-जाते उनसे परिचय हो गया। रोहित ने विनोद से जौनपुर में मकान बनवाने के लिए जमीन लेने की बात कही। इसके बाद उसने स्वयं पार्टनरशिप में प्लॉटिंग करना बताया। कहा कि उसकी बताई जमीन लेंगे और एडवांस पैसा भुगतान कर देंगे तो आपको 15 फीसदी कम दाम में प्लॉट मिलेगा।
उसकी बात पर विश्वास कर पीड़ित ने विनोद और उनकी पत्नी के मोबाइल पर 4 फरवरी 2023 से 9 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन पहले 2.84 लाख फिर 1.94 लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा उनके बताए गए पार्टनर अनुराग के खाते में 40 हजार रुपये भेजे। इसके बाद शेष रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात कही। बार-बार कहने के बाद भी आरोपी ने न तो प्लॉट दिखाया न ही प्लॉटिंग के विषय में कोई जानकारी दी गयी।
इस पर रुपये वापस मांगने गया तो उनकी पत्नी व बेटे द्वारा गालियां देकर अपमानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।