फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraud of Rs 16.85 lakh on the pretext of starting a clothing business

Jaunpur News: कपड़े का व्यवसाय शुरू कराने का झांसा देकर 16.85 लाख की ठगी

Fri, 27 Jun 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 16.85 lakh on the pretext of starting a clothing business
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कपड़े का व्यवसाय शुरू कराने का झांसा देकर 16 लाख 85 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापुरा रसूलपुर गांव निवासी हरिकेश पुत्र महातम की रिश्तेदारी में बाइक चोरी की घटना हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के सिलसिले में जानकारी जुटाते समय उसकी मुलाकात रसूलपुर निवासी सुरेंद्र चौहान से हुई। बातचीत के दौरान हरिकेश ने सुरेंद्र की जान-पहचान गाजीपुर के दुल्लहपुर गांव निवासी सर्वेश चौहान से कराई।इसके बाद सर्वेश ने सुरेंद्र को मिर्जापुर के गददपुर, कछवा रोड निवासी अतुल पांडेय को एक बड़े कपड़ा कारोबारी का मुनीम बताकर मिलवाया। दोनों ने सुरेंद्र को कपड़े के व्यापार में भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास फैजाबाद रोड स्थित एक होटल में बुलाकर व्यापार में निवेश के नाम पर 16 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। रकम लेने के बाद दोनों आरोपी भाग गए। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित सुरेंद्र चौहान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सर्वेश चौहान और अतुल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed