फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraud of one and a half lakh in the name of housing construction

Jaunpur News: आवास निर्माण के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

Fri, 23 Jun 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud of one and a half lakh in the name of housing construction
कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव की एक निराश्रित महिला ने पीएम आवास निर्माण कराने के नाम पर एक व्यक्ति पर ढाई वर्ष पूर्व डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी स्व.राममूर्ति ने शुक्रवार को शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। कहा कि उसके नाम से प्रधानमंत्री आवास शहरी की स्वीकृत हुई है। ठेकेदार मोहम्मद अरमान व मनोज यादव से 2.50 लाख रुपये में आवास निर्माण की बात तय हुई। पीड़िता ने 27 अक्टूबर वर्ष 2021 को 50 हजार तथा 31 अक्टूबर 2021 को एक लाख रुपये मनोज यादव निवासी साढ़ापुर थाना सिंगरामऊ को दिया। मौके पर अरमान भी मौजूद था। ठेकेदार ने आज तक आवास निर्माण नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने ठेकेदार मनोज यादव को बुलाकर एक सप्ताह में आवास निर्माण कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed