फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraud of 11 lakhs in the name of job, case registered against two teachers and JE

Jaunpur News: नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, दो शिक्षक व जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Jun 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 11 lakhs in the name of job, case registered against two teachers and JE
खुटहन। भटपुरा गांव निवासी एक बेरोजगार युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी कर लेने के आरोप में दो शिक्षक व एक विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी बबलू ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप है कि वह बेरोजगार है। नौकरी की तलाश में भटक रहा था। किसी माध्यम से उसकी मुलाकात अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के जुड़ियापुर गांव निवासी शिक्षक अनिल तिवारी व उनके पड़ोसी शिक्षक शोभित उर्फ उज्जवल तिवारी से हुई। दोनों उसे लेकर सुल्तानपुर के अखंडनगर पावर हाउस पर तैनात जेई जियालाल के पास ले गए। उसने कहा कि नौकरी के लिए 10 से पंद्रह लाख खर्च होगा। रुपये देने के बाद नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। उसे छह लोगों का नियुक्ति पत्र भी दिखाया गया। जेई की बातों पर विश्वास कर बबलू ने अनिल तिवारी के खाते में अप्रैल 2019 में चार बार में 11 लाख रुपये भेज दिए थे। आरोप है कि एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद वह नियुक्ति पत्र मांगा तो उसे आज-कल कहकर टालते रहे। माह के बाद वर्ष बीतते गए, लेकिन उसे नियुक्ति पत्र नहीं मिला। आरोप है कि बीते 11 अप्रैल को वह अपना पैसा वापस मांगने के लिए अनिल तिवारी के घर गया तो वहां शोभित तिवारी भी आ गए। दोनों ने उसे धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाकर भागने लगा तो उसे फिर पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी खुटहन मुन्नाराम पीड़ित ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed