{"_id":"652ad192ef7dbc95480c5ba5","slug":"fraud-in-name-of-one-nation-one-ration-card-up-stf-arrested-three-people-including-mastermind-of-gang-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: वन नेशन वन राशन कार्ड के नाम पर लाखों की ठगी, यूपी एसटीएफ ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: वन नेशन वन राशन कार्ड के नाम पर लाखों की ठगी, यूपी एसटीएफ ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन को दबोचा
Sat, 14 Oct 2023 11:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:06 PM IST
सार
वन नेशन वन राशन कार्ड में घपलेबाजी करने वालों पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इसमें राशन कार्ड का कूटरचित ढंग से टेंडर आर्डर जारी कर लाखों की ठगी करने वाले मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों को दिल्ली, प्रयागराज व जौनपुर से धर दबोचा गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन नेशन वन राशन कार्ड में घपलेबाजी करने वालों पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इसमें राशन कार्ड का कूटरचित ढंग से टेंडर आर्डर जारी कर लाखों की ठगी करने वाले मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों को दिल्ली, प्रयागराज व जौनपुर से धर दबोचा गया। यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ लखनऊ व सरायख्वाजा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में टेंडर आर्डर जारी करने का मास्टर माइंड संतोष कुमार सेमवाल निवासी श्री चंद्र पार्क मटियाला थाना बिंदापुर द्वारिका नई दिल्ली का रहने वाला है। उसके साथ अभियुक्ता माया तिवारी निवासी आवास विकास कालोनी योजना झूंसी प्रयागराज, अभियुक्त अभिषेक तिवारी उर्फ रिंकू निवासी ग्राम देवकालपुर थाना केराकत जौनपुर भी सहयोगी की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
इस मामले में एसटीएफ व सरायख्वाजा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए उनको उनके जिले से धर-दबोचा। इनके पास के एक मोबाइल फोन, कूट रचित दस्तावेज मिले। इसमें आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी वाली टीम में अपराध निरीक्षक सरायख्वाजा शेष कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक एसटीएफ पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन