{"_id":"674cb2cda456fdf14302cd24","slug":"fraud-case-of-rs-39-lakh-against-motor-company-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-125891-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मोटर कंपनी पर 39 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मोटर कंपनी पर 39 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
नगर के अयोध्या मार्ग निवासी चिकित्सक डॉ. एचएम रोहित ने इलेक्ट्रिकल व्हीकल बनाने वाली कंपनी टार्क मोटर्स कंपनी पूना के अधिकारियों के खिलाफ 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डाॅ. रोहित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि टार्क मोटर्स कंपनी पूना के प्रबंध निदेशक कपिल शेल्के, बिक्री कार्यकारी अंकिता मिसाले, वरिष्ठ अधिकारी संजीव वर्मा, बिक्री प्रमुख कमल पांडेय एवं कंपनी के प्रतिनिधि अभय लाल ने कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल की जौनपुर में डीलरशिप देने के पहले चार लाख रुपये और बाद में 35 लाख 29 हजार 480 रुपये जमा करवाए। पैसे जमा होने के बाद 10 दिन में गाड़ियों की डिलीवरी करने की बात बताई गई, लेकिन गाड़ी की डिलीवरी नहीं हुई। जब कंपनी के अधिकारियों से बात की गई तो वे तरह-तरह की बातें करके बरगलाने लगे। कंपनी की एजेंसी के लिए भवन भी किराए पर ले लिया गया था।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।