फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraud arrested for posting on fake appointment letter

फर्जी नियुक्ति पत्र पर तैनाती लेने आया जालसाज गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fraud arrested for posting on fake appointment letter
जौनपुर। फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे स्वास्थ्य विभाग में डार्क रूम सहायक पर तैनाती लेने आए जालसाज को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह एटा जिले का निवासी है। पिछले छह माह से लगातार ज्वाइनिंग के लिए अफसरों पर दबाव बना रहा था। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान धांधली की पोल खुली। लाइन बाजार पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एटा जिले के ग्राम व पोस्ट मैनपुरी निवासी नित्यानंद पुत्र स्व. भूप सिंह 25 अगस्त 2020 को डार्क रूम सहायक के पद पर ज्वाइन करने के लिए सीएमओ कार्यालय आया था। उसने सीएमओ को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से जारी नियुक्ति पत्र दिखाते हुए ज्वाइनिंग कराने की मांग की। पत्र में लिखा था कि मथुरा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देव में तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता भूप सिंह की सेवाकाल में मृत्यु हो गई। मृतक आश्रित नित्यानंद सिंह को जौनपुर में डार्क रूम सहायक पद पर नियुक्त किया जाए। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने पत्र की जांच के बाद तैनाती की बात कही। पड़ताल के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ भेजा तो वहां से चौंकाने वाली रिपोर्ट आई। जांच में पता चला कि यह नियुक्ति पत्र और इस पर दर्ज अधिकारियों के पद नाम, कार्यालय की मोहर और पत्रांक संख्या पूरी तरह से फर्जी है। यह रिपोर्ट पिछले महीने 21 जनवरी को सीएमओ को प्राप्त हो गया था, लेकिन उसके बाद से नियुक्ति पत्र पर ज्वाइन करने वाला युवक लापता था। वह घर से ही फोन कर शीघ्र ज्वाइनिंग के लिए दबाव बना रहा था। शुक्रवार को नित्यानंद ज्वाइन करने के लिए कार्यालय पहुंचा तो सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने इसकी सूचना लाइन बाजार थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस नित्यानंद को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एसओ लाइन बाजार योगेंद्र यादव ने बताया कि सीएमओ की तहरीर पर नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।-
विज्ञापन

तीन बैनामों में पकड़ी गई स्टांप चोरी
जौनपुर। एडीएम वित्त राम प्रकाश ने मड़ियाहूं तहसील के नौ बड़े बैनामे की भूमि का निरीक्षण किया। तीन स्थानों पर स्टांप चोरी पकड़ी गई। एडीएम ने मड़ियाहूं तहसील के शिवपुर, पट्टी जियाराय, पटकौली आलमगंज, मैनपुर, सपही, नदियांव, पूरेनोनिगा में जांच की। इसमें पटकौली आलमगंज में एक तो शिवपुर में दो बैनामों में स्टांप की चोरी पकड़ी गई। एडीएम ने बताया कि कमी का आकलन करते हुए मुकदमा दर्ज कर वसूली की जाएगी। बताया कि प्रत्येक माह में 25 बैनामों की जांच की जाती है। अन्य तहसीलों में भी अभियान चलाकर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed