फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fourth youth injured after being crushed by car also dies

Jaunpur News: कार से कुचलकर घायल चौथे युवक की भी मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fourth youth injured after being crushed by car also dies
जफराबाद। स्थानीय कस्बे के ताड़तला मुहल्ले में 29 नवंबर को कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी थी। घायल चौथे युवक की भी शनिवार की सुबह मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को रौंद दी थी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, तीसरे की मौत अस्पताल जाते समय रास्ते में हुई। हादसे में जवाहर पाल (20)निवासी नैपुरा गंभीर रूप से घायल था। उसका वाराणसी में उपचार चल रहा था। शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। मृतक जवाहर पाल की मां मानसिक रूप से बीमार होने के कारण पांच वर्ष पूर्व घर से लापता हैं। जवाहर मेहनत मजदूरी करके पिता रामकरण (बाबा) की आर्थिक मदद करता था। बड़ा भाई मानसिक रूप से ठीक नहीं है। दूसरे नंबर का अनिल पाल मुंबई के होटल में काम करता है। तीसरे नंबर पर जवाहर पाल था, चौथे नंबर पर हीरा पाल (12) है। जवाहर छोटा-मोटा काम कर पिता का हाथ बंटाता था। पत्नी के नहीं रहने के कारण रामकरण अपने हाथ से खाना बना कर बच्चों को पाल रहा था। जवाहर की मौत से उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। इस घटना में सेवालाल निवासी ऊंचवापर, राजदेव निवासी बीगही, शहनवाज निवासी नैपुरा की मौत उसी दिन हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed