फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four years after love marriage, the young man got married for the second time

Jaunpur News: प्रेम विवाह के चार साल बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी

Thu, 26 Jun 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four years after love marriage, the young man got married for the second time
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बन गयी है। रोज़ी-रोटी की तलाश में पटना गए युवक को वहां एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ जो प्रेम प्रसंग में बदल गया। प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने समाज और परिवार के विरोध को दरकिनार कर वर्ष 2016 में मंदिर में विवाह रचा लिया। शादी के बाद दंपती केराकत के एक गांव में रहने लगे। शुरुआती चार वर्षों तक उनका वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चला। इस दौरान उनके घर दो संतानें भी जन्मीं, जिससे रिश्ते की डोर और मजबूत होती दिखाई दी। लेकिन वक्त के साथ रिश्तों में खटास आने लगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा जो धीरे-धीरे दूरी में बदल गया। इस बीच युवक ने चुपचाप एक और विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने दूसरी शादी गाजीपुर जनपद में रचाई और वहीं जाकर रहने लगा। पति के इस कदम की भनक पहली पत्नी को लगी तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई। परिजनों के साथ वह केराकत कोतवाली तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर चुका है, जो न सिर्फ अनैतिक है बल्कि कानूनन अपराध भी है। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed