फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four teenagers arrested in theft case, goods recovered

Jaunpur News: चोरी के मामले में चार किशोर गिरफ्तार, सामान बरामद

Tue, 29 Aug 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four teenagers arrested in theft case, goods recovered
क्षेत्र के ढंढवारा कला गांव में 19 अगस्त को बंद पड़े मकान से तीन लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार किशोरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस दौरान आरोपियों के पास से सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक जिआद्दीन ने बताया कि ढंढवारा कला गांव निवासी अशोक कुमार अस्थाना ने पुलिस को तहरीर दी थी। कहा कि 19 अगस्त को वह परिवार के साथ पैतृक आवास ढंढवारा कला पहुंचे तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी आलमारी की कुंडी टूटी हुई थी। पानी का मोटर गायब था। चोरी का अंदेशा होते ही पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर 20 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित के बगल के गांव के चार किशोर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed