फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people injured in a dispute over a children's dispute

बच्चों के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल

Sat, 18 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in a dispute over a children's dispute
सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर डिहवा गांव में बच्चों के विवाद में जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में म हिलाएं भी शामिल हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव है। सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर डिहवा गांव निवासी शिवांग पुत्र संजय दूबे शुक्रवार की शाम करीब सात बजे खेत से घर वापस आ रहे थे । रास्ते में दूसरी बस्ती के बास कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच किसी ने शिवांग का मोबाइल फोन छीन लिया । तभी कुछ लोग बीच बचाव कर मोबाइल वापस दिलाकर मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिए ।
विज्ञापन

शिवांग वापस घर आ गया । शिवांग का आरोप है कि वह परिजनों को घटना के बारे में बता रहा था तभी दिनेश कुमार यादव अपने कई साथियों के साथ घर पहुंचा और लाठी डंडे से हमला कर दिया। जमकर ईंट पत्थर चलाए। हमलावरों की ओर से चलाए गए ईंट पत्थर से नंदेश्वर तिवारी, मयंक तिवारी, अनीता पत्नी रामकृष्ण दूबे और निर्मला पुत्री नन्हका घायल हो गई। घर पर लगा सीमेंट शेड टूट गया। दूसरी ओर से भी लोग जुटने लगे तो हमलावर फरार हो गए। शिवांग की तहरीर पर स्थानीय पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट, चार पर केस दर्ज
महराजगंज क्षेत्र के शिवनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। शिवनगर निवासी शिव कुमार मिश्रा (20) राजा बाजार स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेकर वापस आ रहा था। नहर की पुलिया पर शिवकुमार व दूसरे पक्ष आशुतोष, संतोष, रितेश व अवनीश आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें शिव कुमार मिश्रा घायल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed