फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people including uncle and nephew died in road accidents

Jaunpur News: सड़क दुर्घटनाओं में मामा-भांजे समेत चार लोगों की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four people including uncle and nephew died in road accidents
जौनपुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं ने मामा-भांजे समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में एक दारोगा भी हैं।
विज्ञापन

सुजानगंज: पढ़ुआ गांव के पास शनिवार को दोपहर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसमें मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बसरही गांव निवासी सूरज पुत्र मुनवर बनवासी होली के दिन अपने मामा के घर शिवरिहा गया था। होली खेलने के बाद शनिवार को उसके मामा अनिल बनवासी निवासी शिवरिहा अपने पड़ोसी सूरज पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक से भांजे को बसरही छोड़ने जा रहे थे। पढ़ुआ गांव के पास सामने से आ रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इसमें अनिल (28 ) पुत्र बिरजे बनवासी एवं भांजे संगम (21) पुत्र मुनौवर निवासी बसरही की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज (32) पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए। अनिल प्रतापगढ़ के किसी ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाता था। भांजा मुंबई में नौकरी करता था। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मछलीशहर: स्कूल से घर लौट रहे प्रबंधक सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गांव निवासी जितेंद्र सिंह (38) की शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह रात 8 बजे के अपने पिता राजेश कुमार सिंह को स्कूल में छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर मछलीशहर से जौनपुर जा रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक दूसरे किनारे पर कब्रिस्तान के पास जाकर गिरी। कार जितेंद्र सिंह को घसीटते हुए 50 मीटर आगे तक गई। समाधगंज बाजार के लोगों ने कार को घेर लिया। पुलिस को सूचना दी। सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे लेकर थाने पर गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के शव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजीबाजार: क्षेत्र के करछूली गांव में ड्यूटी से लौट रहे दारोगा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी विनोद कुमार सिंह (54) सीतापुर जनपद में दारोगा के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात में नैमिशारण्य मंदिर से स्पेशल ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। बाराबंकी जनपद के सफेदाबाद के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। विनोद परिवार के साथ अंबेडकर नगर में रहते थे। शुक्रवार को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। विनोद के पास दो बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed