फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people including the groom's brother and father were injured in a fight after the tent burst

Jaunpur News: टेंट फटने पर मारपीट, दूल्हे के भाई और पिता समेत चार लोग घायल

Sun, 25 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four people including the groom's brother and father were injured in a fight after the tent burst
सुइथाकला। क्षेत्र के मनवल गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में डीजे से टेंट फटने पर कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। इसमें बराती पक्ष से दूल्हे के भाई और पिता समेत चार लोगों के घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर निवासी सुखदेव विश्वकर्मा के बेटे की बारात शुक्रवार को देर रात क्षेत्र के मनवल गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा के यहां आई थी। द्वार पूजा होने के पश्चात आव भगत के जयमाल शुरू हो गया। इसी दौरान बरात पक्ष के लोग डीजे दरवाजे पर ले आ रहे थे। डीजे में फंसकर टेंट कहीं से फट गया। इस दौरान टेंट लगाने वालों से बरात पक्ष में कहासुनी हो गई। बात कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें बाराती पक्ष से हमीदपुर निवासी दूल्हे के भाई राहुल विश्वकर्मा, पिता सुखदेव, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा घायल हो गए। समारोह के दौरान अफरातफरी मच गई। बरात पक्ष वाले शादी करने से इनकार करने लगे। लेकिन लोगों के समझाने पर विवाह की रस्म पूरी कराई गई। सिंदूरदान के बाद बाराती लड़की की विदाई कराके वापस चले गए। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। विवाद के बाद आपसी बीचबचाव से मामला शंत हो गया था। विवाह भी संपन्न हुआ। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed