फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people including couple died in accidents

हादसों में दंपत्ति सहित चार लोगों की मौत

Sat, 10 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four people including couple died in accidents
जौनपुर। जिले के शुक्रवार थानागद्दी, सिंगरामऊ और शाहगंज इलाके में दुर्घटनाओं में बुजुर्ग दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। थानागद्दी में खंभे से टकराकर बाइक सवार, सिंगरामऊ में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन

थानागद्दी सिंधौरा मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत नाऊपुर के पुरवा रमैना में बाइक सवार युवक की शुक्रवार की शाम खंभे टकराकर मौत हो गई। केराकत के शेखजदा मोहल्ला निवासी संजय यादव (44) बाइक से वाराणसी की तरफ से घर वापस आ रहा था। नाऊपुर के पुरवा रमैना यादव बस्ती के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र में जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर साढापुर गांव में शुक्रवार को सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। कवेली गांव निवासी मुरली रजक (72), अपनी पत्नी गंगा देई(70) साढापुर गांव में दवा लेने गए थे। वापस आते समय साढापुर क्रॉसिंग पर सुबह नौ बजे के करीब सद्भावना ट्रेन की चपेट में आ गए। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात निवासी हरि प्रसाद प्रसाद (80) का शव घर से करीब तीन कमी दूर एक नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों की मानें तो वह शौचल के बाद नहर के पास गए थे। इसी दौरान गिरकर डूब गए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed