फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people including an Anganwadi assistant died in six road accidents

Jaunpur News: छह सड़क हादसों में आगनबाड़ी सहायिका समेत चार की मौत

Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four people including an Anganwadi assistant died in six road accidents
जौनपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में आंगनबाड़ी सहायिका समेत चार की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया, वहीं घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। चंदवक : आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित गोमती पुल पर शुक्रवार की रात 11 बजे सड़क हादसे में (मोपेड) बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।मृतक की पहचान बबलू कुमार गौड़ (46) निवासी बलरामगंज, थाना चोलापुर वाराणसी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति विपिन कुमार गौड़(32) निवासी लश्करपुर बताया गया। शुक्रवार की रात बबलू अपने साथी विपिन के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। उसी समय वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बबलू की मोपेड ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर दूर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।बबलू कुमार गौड़ लालमन कोट गांव में रहकर पत्नी रीता के साथ आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर मिठाई की दुकान चलाते थे। वह चार बेटियों और एक बेटे के पिता थे। उनकी दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है।मल्हनी : सरायख्वाजा के खलीलपुर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका मीरा देवी (48) शनिवार की सुबह घर से पैदल स्कूल जा रही थी। धौरइल गांव के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने आंगनबाड़ी सहायिका व ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में मीरा की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक प्रेम बहादुर (39) निवासी धौरईल की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही एक पिकअप तेज गति में थी। गाड़ी के ढाले में 5 लोग बैठे थे। चालक वाहन को लापरवाही से चला रहा था। इससे अनियंत्रित पिकअप ने मीरा को टक्कर मारते हुए ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने पिकअप को घेरकर पकड़ लिया, लेकिन चालक भागने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पिकअप को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।सुजानगंज : खुटहन थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी करन कन्नौजिया (21) शनिवार की सुबह सरायबीका से सुजानगंज की तरफ बाइक से आ रहा था। उमरपुर गांव के पास पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। युवक किसी शादी से वीडियो रिकॉर्डिंग करके लौट रहा था। युवक दो भाइयों में बड़ा था और कैमरामैन था। थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।सिकरारा : बक्शा थाना क्षेत्र बेलछा ग्राम निवासी हरिश्चंद्र यादव (56) शुक्रवार की रात करीब 11 बजे लाला बाजार तिराहे के पास सड़क के किनारे किसी वाहन की प्रतीक्षा में खड़े थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए। बाजार के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। वे लोग गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्र को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मौत की खबर पर सिकरारा पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। बदलापुर : बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज शाहगंज मार्ग के दाउदपुर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो घायल हो गए। घायल ओंकार निषाद(35) व महेश निषाद(21) निवासी शाहपुर बदलापुर से अपने घर बाइक से जा रहे थे। दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग के मरगूपुर गांव की है। एक बाइक से फतेहबादुर यादव(45), सौरभ(18) निवासी गभिरन देवसरा प्रतापगढ़ व रामसहाय निवासी पुरानी बाजार बदलापुर जा रहे थे। मरगूपुर पर पहुंचते ही वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुत्री के विवाह कराने की तैयारी में थी मीरा -मल्हनी। सरायख्वाजा के खलीलपुर निवासी आंगनबाड़ी मीरा देवी की धौरइल गांव के सड़क हादसे में मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मीरा देवी के परिजनों ने बताया कि मीरा को दो पुत्री आरती(22) विवाहित, अंजली(18) बीएसी अंतिम वर्ष की छात्रा है। एक पुत्र कपिल(26) जो नगर में रहकर कामकाज करता है। पति गुलाब परिवार के भरण पोषण के लिए नगर में रहकर कामकाज करते हैं। रोज की तरह शनिवार को भी मीरा अपने कार्यस्थल के लिए निकली थी लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। परिजनों ने बताया कि अंजली के विवाह के लिए मीरा ने तैयारी शुरू कर दी थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed