{"_id":"68c1c42071d6911e4b01c959","slug":"four-officers-did-not-take-charge-even-after-transfer-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-140401-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्थानांतरण के बाद भी चार अफसरों ने ग्रहण नहीं किया कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्थानांतरण के बाद भी चार अफसरों ने ग्रहण नहीं किया कार्यभार
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में शासनस्तर से स्थानांतरण के दो महीने बाद भी चार अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी के माध्यम से नगरीय निकाय के निदेशक को खाली पदों पर अधिकारियों की तैनाती के लिए फिर से पत्र भेजा है। जिन चार पदों पर अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनमें सहायक अभियंता जलकल, अवर अभियंता सिविल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र की आबादी तीन लाख से ज्यादा है। इसके अतिरिक्त 50 हजार अतिरिक्त अस्थायी जनसंख्या रोजाना पहुंचती है। इस प्रकार से वर्तमान में कुल अनुमानित आबादी साढ़े तीन लाख है। इतनी बड़ी आबादी को नगर पालिका को प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति, सफाई, गलियों व सड़कों के निर्माण, कर वसूली, प्रकाश आदि की सुविधाएं उपलब्ध करानी होती हैं। इन पदों पर अधिकारियों की तैनाती नहीं होने पर लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। इन खाली पड़े पदों पर तैनाती के लिए नगर पालिका की तरफ से 15 जून 2024 को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया था। जिसके क्रम में निदेशालय स्तर से चार पदों पर अधिकारियों की तैनाती के लिए दूसरे निकायों से अधिकारी स्थानांतरित कर नगर पालिका परिषद जौनपुर में तैनात किए गए। इनमें सहायक अभियंता जलकल जटाशंकर पटेल को 22 अगस्त, अवर अभियंता सिविल अखिलेश कुमार पाल को तीन जुलाई, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेंद्र सिंह को 28 जून और राजस्व निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी को 3 जुलाई को दूसरे निकायों से जौनपुर स्थानांतरित किया गया। तैनाती के दो महीने बाद भी दूसरे निकायों से स्थानांतरित अधिकारियों ने यहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
नगर पालिका जौनपुर के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि जनहित को देखते हुए नगर पालिका के रोजाना के काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए पूर्व में शासन से इन पदों पर अधिकारियों की तैनाती की मांग की गई थी। स्थानांतरित होने के बाद भी इन चार पदों पर तैनात अधिकारी दो महीने से कार्यभार नहीं ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा व अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए बेहतर ढंग से कार्य संचालन के लिए खाली पदों पर तैनाती के लिए शासन को जिलाधिकारी के माध्यम से फिर से पत्र भेजा गया है।