फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four of the diagnostic centers, 46 corona positive including a staff of a private hospital

डायग्नोस्टिक सेंटर के चार, निजी अस्पताल के एक स्टाफ समेत 46 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four of the diagnostic centers, 46 corona positive including a staff of a private hospital
जौनपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 46 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पीड़ितों में एक ही परिवार के भाई-बहन समेत पांच लोग शामिल हैं। शहर के डायग्नोस्टिक सेंटर के चार और मतापुर स्थित अस्पताल के एक कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। नए मरीजों के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 4549 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 715 है। अब तक 57 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने और नए मरीजों की पहचान के लिए बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षणों से ग्रसित व कोरोना मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच की गई। सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी के अलावा जिला अस्पताल, कोतवाली चौराहा व रोडवेज डिपो परिसर में शिविर लगाया गया। धर्मापुर के सरैया गांव में भाई-बहन समेत परिवार के पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। खुटहन के पट्टी नरेंद्रपुर में एक परिवार के दो, मीरपुर में चार, मुंगराबादशाहपुर के मादरडीह में एक परिवार के तीन और नौपेड़वा में एक परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। शहर के वाजिदपुर तिराहा, ओलंदगंज, गुलरघाट, सिपाह में भी नए मरीज पाए गए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 723 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 46 पॉजिटिव हैं। पहले से भर्ती 23 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। नए 1788 सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 129033 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 125049 का रिजल्ट आ गया है। डीएम ने सभी निजी अस्पताल संचालकों को अपने समस्त स्टाफ की कोरोना जांच दो दिनों में कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने वाले अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। बुधवार को केजी डायग्नोस्टिक सेंटर में चार और नीलकंठ हॉस्पिटल मतापुर में एक स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों केंद्रों को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव
गौराबादशाहपुर। चोरसंड सीएचसी से बुधवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया कुरेथू गांव का एक मरीज अस्पताल से भाग खड़ा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंची। उसे पकड़ कर एम्बुलेंस से पूर्वांचल स्थित कोविड अस्पताल भिजवाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कुरेथू गांव का एक युवक शाम को दवा लेने अस्पताल आया था। उसकी जांच की गई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। उसे अस्पताल पर बैठाकर एंबुलेंस बुलाया गया, मगर इससे पहले ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed