फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four murderers arrested, one is a YouTuber and one was preparing to contest elections

Jaunpur News: चार हत्यारोपी गिरफ्तार, एक यू-ट्यूबर है तो एक चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four murderers arrested, one is a YouTuber and one was preparing to contest elections
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रशीदाबाद में बीते दो जनवरी को किन्नर के चालक की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह लाइन बाजार के रामघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। किन्नर के शिष्यों के बीच वर्चस्व को लेकर हत्या हुई थी। पकड़े गए हत्यारोपियों में एक यू-ट्यूबर है तो एक छात्र नेता है जो जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त असलहे व बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ ने पुलिस लाइन सभागार में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि किन्नर के चालक गोपाल शर्मा की हत्या के बाद इनके समाज के प्रथा की पड़ताल की गई। इसमें यह पता चला कि इनकी टीम में चार सदस्य होते हैं। इनके द्वारा शुभ कार्यों में लिए गए पैसों का वितरण होता है। इसमें किन्नर, उनके गुरु का हिस्सा, ढोलक बजाने वाला, चालक को पैसे दिए जाते हैं। आजमगढ़ के जीयनपुर निवासी गोपाल शर्मा करीब 12 साल से सोनी किन्नर के साथ रहता था। वह सोनी किन्नर से बिजनेस पार्टनर के रूप में आय भी लेता था। मई 2024 में सोनी किन्नर ने रशीदाबाद स्थित आवास में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी सोनी किन्नर की शिष्या शीला को अपने गुरु की टीम को आय के स्रोत का कुछ हिस्सा देना पड़ता था। ये बात शीला के पार्टनर बृजलाल उर्फ अंशु प्रजापति निवासी नगहटी थाना सरायख्वाजा को खलती थी। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोपाल की हत्या करा दी। तीन हमलावर एक ही बाइक से पहुंचे थे और घर के बाहर अलाव ताप रहे गाेपाल के सिर में गाेली मार दी थी। गोली सिर में ही फंसी रही। जांच में यह बात सामने आई कि बृजलाल ने पिछले डेढ़ साल में दो बार दिसंबर 2023 में और 17 दिसंबर 2024 को हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन

आठ लाख में रची गई थी हत्या की साजिश :-आठ लाख में हत्या की साजिश रची गई थी। बीते दो जनवरी को सोनी किन्नर की शिष्या शीला के पार्टनर बृजलाल के निर्देश पर विनोद कुमार बिंद निवासी फूलपुर थाना लाइन बाजार, प्रदीप बिंद निवासी चिकसावा थाना बरदह आजमगढ़, अंकित कनौजिया निवासी इमामपुर खुटहन ने बाइक से पहुंचकर हत्या को अंजाम दिया। इस मौके पर एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सतीश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

मुख्य शूटर है यूट्यूबर :- यूट्यूबर अंकित कन्नौजिया ही मुख्य शूटर था। उसी ने गोली चलाई थी। इससे पहले उसने कोई भी आपराधिक घटना को अंजाम नहीं दिया था। यूट्यूब पर उसके पांच मिलियन व्यूवर हैं। वहीं एक हत्यारोपी प्रदीप बिंद छात्रनेता था। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसमें विनोद व प्रदीप बिंद का आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed