{"_id":"63543d0b4865d139b95520b2","slug":"four-killed-one-injured-including-retired-inspector-in-road-accidents-jaunpur-news-vns6803847122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सेवानिवृत्त दारोगा सहित चार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सेवानिवृत्त दारोगा सहित चार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में सेवानिवृत्त वन दारोगा सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाएं शाहगंज, चंदवक, मछलीशहर और बक्शा क्षेत्र में हुईं।
शाहगंज क्षेत्र के मजडीहां गांव निवासी दयाशंकर (55) शनिवार की दोपहर शाहगंज से धनतेरस की खरीदारी करके साइकिल से घर लौट रहे थे। मजडीहां मोड समीप सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। घायल दयाशंकर को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि मौत हो गई।
डोभी क्षेत्र के खुज्झी नाले के पास वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक की चपेट में आकर पीआरडी के जवान की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। चंदवक थाने में तैनात बोड़सर खुर्द निवासी रामजनम राजभर (50) व तराव निवासी शिवेंद्र गोड़ (53) की ड्यूटी कर्रा कॉलेज व तराव मोड़ पर लगाई गई थी। दोनों साइकिल से ड्यूटी के लिए रात में जा रहे थे। खुज्झी नाले के समीप वाराणसी से आजमगढ़ जा रही ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां रामजनम की मौत हो गई।
विज्ञापन
जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरूआ मोड़ पर बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार की मौत हो गई। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के घघरिया (राम नगर श्रीपुर) निवासी दिनेश बिंद (25) शनिवार को दोपहर साइकिल से सिकरारा की तरफ जा रहा था। डमरुआ मोड़ पर बोलेरो ने धक्का मार दिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बक्शा थाना क्षेत्र के महिमापुर डीह गांव निवासी 70 वर्षीय कैलाश मौर्या शनिवार की सुबह घर से हाइवे होते हुए नौपेड़वा जा रहें थे। उसी दौरान तेजगति से जा रही बोलेरो की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बक्शा नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया जहां से डॉक्टर रेफर कर दिया। कैलाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कैलाश वन विभाग में दारोगा पद से सेवानिवृत्त थे।